Publish Date: Tue, 21 Jun 2022 (18:43 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2022 (18:46 IST)
नवी मुंबई (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नशे में धुत एक लड़की का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की को एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते देखा जा सकता है।
दरअसल, यह लड़की एक पार्टी से देर रात लौट रही थी और ये ओला कैब में थी। कैब में बैठे-बैठे कैब ड्राइवर को गालियां देना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस मौके पर आई और फिर नशे में धुत इस लड़की ने पुलिस को कॉलर से पकड़ लिया जिसका वीडियो भी सामने आया है।