Publish Date: Tue, 01 Sep 2020 (10:23 IST)
Updated Date: Tue, 01 Sep 2020 (10:25 IST)
सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कोयना बांध के इलाके में मंगलवार सुबह 2.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 16 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र कोयना बांध से आठ किलोमीटर दूर था। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Tue, 01 Sep 2020 (10:23 IST)
Updated Date: Tue, 01 Sep 2020 (10:25 IST)