Publish Date: Mon, 07 Sep 2020 (09:17 IST)
Updated Date: Mon, 07 Sep 2020 (09:18 IST)
मुंबई। सोमवार सुबह मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.5 बताई गई है। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इससे पूर्व रविवार को निकोबार द्वीप समूह पर सुबह 6.38 बजे रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था। इसके बाद 7.30 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता का भूकंप आया था।
5 सितंबर को महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली। महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया। इसके बाद सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है।
इससे पहले नासिक में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की राहत लगभग 11.41 पर महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई।