Publish Date: Wed, 21 Jul 2021 (08:09 IST)
Updated Date: Wed, 21 Jul 2021 (08:11 IST)
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मांपी गई।
बीकानरे में भूकंप के ये झटके सुबह 5:24 बजे महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले देर रात मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।