Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घबराए लोग घरों से निकले बाहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Earthquake tremors in Delhi-NCR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 22 जनवरी 2024 (23:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। कई इलाकों में ये झटके महसूस किए गए हैं। झटकों के बाद घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। मीडिया खबरों के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाकों में ये झटके महसूस किए गए हैं।

भू-वैज्ञानिकों ने भूकंप के खतरे को देखते हुए देश के हिस्सों को सीस्मिक जोन में बांटा है। सबसे कम खतरा जोन 2 में है और सबसे ज्यादा जोन 5 में है। दिल्ली जोन 4 में है, यहां रिक्टर पैमाने पर 6 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप भारी तबाही मचा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ये हस्तियां हुईं शामिल, 8 हजार थे नाम