Publish Date: Thu, 06 Apr 2023 (11:58 IST)
Updated Date: Thu, 06 Apr 2023 (12:00 IST)
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र उत्तरकाशी में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। जिले में भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।