Publish Date: Fri, 24 Nov 2017 (18:26 IST)
Updated Date: Fri, 24 Nov 2017 (18:29 IST)
कोलकाता। ईएम बायपास के पास चौबागा इलाके में एक चमड़े की फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई।
सूत्रों ने बताया कि दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं। आग सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर लगी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या किसी के अंदर फंसे होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
ऐसा माना जा रहा है कि आग फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस व दमककर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पूरे इलाके को घेर लिया। (भाषा)