Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एकनाथ शिंदे का दावा, ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे

हमें फॉलो करें एकनाथ शिंदे का दावा, ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे
, रविवार, 27 अगस्त 2023 (10:14 IST)
Maharashtra news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने दावा किया है कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता तो दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि 2 से ढाई साल में मुंबई गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि पहले, हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।
 
उल्लेखनीय है कि 1997 से 2022 तक पिछले 25 साल तक बृहन्मुंबई नगर निगम पर शिवसेना का ही कब्जा रहा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या चांद पर है एलियंस? 53 साल से अमेरिका ने क्यों नहीं भेजा मानव मिशन?