Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंजन खराब, मुंबई जा रहा विमान गोवा में उतरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें emergency landing
नई दिल्ली , गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (14:24 IST)
नई दिल्ली। कोच्चि से मुंबई जा रहे गो एयर के विमान के इंजन में खराबी के कारण उसे आपात स्थिति में गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर गुरुवार को उतारना पड़ा। विमान में 166 यात्री सवार थे। 
 
एयरलाइन ने बयान में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर सुबह एक अन्य विमान से मुंबई भेज दिया गया है। 
 
उड़ान संख्या जी8-345 ने बुधवार रात करीब पौने आठ बजे कोच्चि से उड़ान भरी थी। इसे रात 9.40 बजे मुंबई पहुंचना था। रास्ते में इंजन खराब होने की वजह से इसे गोवा में उतारना पड़ा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में हार्वे ने छीनी 35 जिंदगियां, हजारों बेघर