Publish Date: Fri, 24 Dec 2021 (09:03 IST)
Updated Date: Fri, 24 Dec 2021 (09:05 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।