Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर
, शनिवार, 26 नवंबर 2022 (10:40 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
 
पुलिस को जानकारी मिली थी कि पोमरा गांव के जंगल में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी सदस्य मोहन कड़ती, सुमित्रा, माटवाड़ा एलओएस कमांडर रमेश और लगभग 40 माओवादी मौजूद हैं। सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त पर भेजा गया।
 
आज सुबह करीब 7.30 बजे जब सुरक्षाबलों के जवान पोमरा गांव के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से 3 नक्सलियों के शव बरामद हुए।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई हमले की 14वीं बरसी: राज्यपाल कोश्यारी और मुख्यमंत्री शिंदे ने दी श्रद्धांजलि