Publish Date: Sun, 30 Jul 2017 (21:05 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jul 2017 (21:09 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों के हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
सुबह सूचना मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने पुलवामा के तहाब गांव को घेर लिया था। सुरक्षाबलों ने पूरे गांव को खाली करा कर सर्च ऑपरेशन चलाया।
12 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर हरबीर सिंह ने कहा कि ये बड़ी सफलता है। हमारे पास इनपुट थे। ये आतंकी अधिकारियों और राजनेताओं को धमकी देने का काम करते थे।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आईकार्ड भी मिले हैं। वहीं रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पुलवामा जिले के तहाब गांव में रविवार सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया।
सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका वाली जगह की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जिनकी पहचान आबिद मंजूर और इरफान शेख के रूप में की गई है।
सुरेश एस डुग्गर
Publish Date: Sun, 30 Jul 2017 (21:05 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jul 2017 (21:09 IST)