Publish Date: Mon, 19 Jul 2021 (08:19 IST)
Updated Date: Mon, 19 Jul 2021 (08:21 IST)
जम्मू। रविवार की रात को शोपियां के सादिक खान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तोइबा के टॉप कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम सहित 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, लश्कर कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम 2017 से घाटी में सक्रिय था।
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को कब्जे में लिया।
About Writer
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।....
और पढ़ें