Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जमकर चलीं गोलियां

हमें फॉलो करें दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, जमकर चलीं गोलियां

कीर्ति राजेश चौरसिया

, सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (11:01 IST)
दिल्ली पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच बीती रात नेहरू प्लेस इलाके में मुठभेड़ हुई। बदमाशों द्वारा चलाईं गईं गोलियां दो पुलिसकर्मियों को भी लगीं, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से दोनों को चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के नेहरू प्लेस इलाके में सोमवार तड़के 3 बजे के करीब बदमाशों और दिल्ली पुलिस के बिच मुठभेड़ हुई। दो बदमाशों ने 8 राउंड फायर किए और जवाबी कारवाई में पुलिस ने 5 राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश अकबर उर्फ दानिश को दबोच लिया, जबकि दूसरा आसिफ भागने में कामयाब हो गया। अकबर पर पुलिस कमिशनर ने 25 हजार का इनाम दिल्ली रखा हुआ था।
 
दानिश की तलाश 18  मामलों में दिल्ली पुलिस को थी। जानकरी के अनुसार इन्होंने पहले भी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी। 
 
इन बदमाशों के बारे में साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी। उसी सूचना पर नेहरू प्लेस मेन रोड पर पुलिसकर्मियों ने बेरिकेड लगा रखे थे। दो बदमाश बुलेट पर जैसे ही वहां पहुंचे बेरिकेट देखकर मुड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने स्विफ्ट गाड़ी से पीछा किया तो उन्होंने कार में टक्कर मार दी और कमल मंदिर की तरफ भागने लगे, लेकिन आगे रास्ता बंद था। इधर पुलिस टीम उनके नजदीक पहुंच गई तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जिनमे से 2 गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुतिन को कातिल कहने पर भड़के ट्रंप...