Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल, दोपहर में होगी कैबिनेट की पहली बैठक

हमें फॉलो करें पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल, दोपहर में होगी कैबिनेट की पहली बैठक
, शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (17:00 IST)
पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल यानी 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगा। साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी दोपहर में होगी। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं कि पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मनमाफिक चुन सकेंगे।

खबरों के अनुसार, 19 मार्च को पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। खबरों के मुताबिक 17 मंत्रियों में फिलहाल 10 मंत्रियों के शपथ लेने की बात सामने आ रही है। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे।

मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद राघव चड्ढा ने इसके संकेत भी दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कैबिनेट में किन चेहरों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार हैं। वे ही तय करेंगे कि कौन मंत्री के रूप में शपथ लेगा।

मान के मुख्यमंत्री चेहरा बनने से पहले पंजाब में पार्टी के पोस्टरों पर तीन चेहरे हुआ करते थे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा। कहा जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मीडिया' लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है : मोदी