Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल में एक स्टील प्लांट में धमाका, 9 कामगार घायल

हमें फॉलो करें हिमाचल में एक स्टील प्लांट में धमाका, 9 कामगार घायल
, बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (15:55 IST)
ऊना। हिमाचल प्रदेश के एक स्टील प्लांट में बुधवार सुबह स्क्रेप भट्टी में धमाका हो जाने से 9 कामगार घायल हो गए तथा 5 को गंभीर हालत में लुधियाना स्थित डीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। यह घटना हिमाचल के ऊना जिले में औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित उद्योग में हुई।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में कामगारों ने भट्टी के अंदर स्क्रेप डाला जिसके बाद अचानक से कुछ केमिकल कामगारों के ऊपर गिर गया। जिससेद यह घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार भट्टी में तकनीकी खराबी आने के चलते ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। हादसे में भट्टी के आसपास काम कर रहे करीब 9 कामगार घायल हुए।
 
एसएचओ हरोली मनोज कौंडल घटना की सूचना मिलते ही दलबल सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया तथा कानूनसम्मत कार्रवाई को अमल में लाने की बात कही है।(फ़ाइल चित्र)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SC का अहम फैसला, अदालतें यह नहीं मान सकतीं कि Covid से सभी मौतें लापरवाही से हुईं