Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर होगा आतंकवादी हमला, फर्जी कॉल कर फंसा बुजुर्ग

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर होगा आतंकवादी हमला, फर्जी कॉल कर फंसा बुजुर्ग
, मंगलवार, 8 अगस्त 2023 (14:00 IST)
मुंबई। मंत्रालय को राज्य सचिवालय पर ‘आतंकवादी हमले’ की चेतावनी देने वाला फर्जी फोन करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि खेमानी ने फर्जी कॉल क्यों की थी।
 
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रकाश खेमानी (61) ने सोमवार रात करीब 10 बजे मंत्रालय के लैंडलाइन पर अपने मोबाइल फोन से कॉल कर दावा किया कि दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय पर ‘आतंकवादी हमला’ होगा।

इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि वह एक फर्जी कॉल थी। इसके बाद पुलिस पश्चिमी उपनगर कांदिवली में आरोपी के घर तक पहुंच गई। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि खेमानी ने फर्जी कॉल क्यों की थी।

खेमानी को भारतीय दंड संहिता की धारा 182 (लोक सेवक को अपनी कानूनी शक्ति का उपयोग करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाने के इरादे से झूठी सूचना देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में 2 नाबालिग चचेरी बहनों से 7 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया