Publish Date: Sat, 31 Dec 2016 (10:35 IST)
Updated Date: Sat, 31 Dec 2016 (10:37 IST)
बैंक में करीब 2.9 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट जमा करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे बरामद नकली नोट चलन से बाहर कर दिए गए 500 रुपए के थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के फकीरगंज निवासी नूर आलम (22) यहां की एक शाखा में शुक्रवार को जाली नोट जमा कराने गया था। बैंक कर्मी ने सभी नोटों को जाली पाया।
उन्होंने बताया कि बैंक की सूचना पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और 2,86,500 रुपये के जाली नोट जब्त कर लिए गए। (भाषा)