Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेसबुक पर बनाया मंत्री का फर्जी पेज, बवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें fake facebook page
जयपुर , बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (15:25 IST)
जयपुर। जयपुर के अशोक नगर थाना पुलिस राज्य की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री अनिता भदेल का फर्जी फेसबुक पेज 'अनिता भदेल मुख्यमंत्री भाजपा' के नाम से बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।
 
राज्य की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री अनिता भदेल के विशिष्ट सहायक एस एल अटल की ओर से अशोक नगर थाना पुलिस में यह शिकायत दी गई है।
 
शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति फर्जी आईडी बनाकर राज्य मंत्री अनिता भदेल के फेजबुक पेज 'राज्य मंत्री अनिता भदेल' के स्थान पर मुख्यमंत्री अनिता भदेल भाजपा' पेज बनाकर संचालित कर रहा है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्यकर्ताओं के साथ स्टालिन भूख हड़ताल पर