ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर में फंदे से लटका मिला प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और थियेटर कलाकार राय मोहन परीड़ा का शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्म अभिनेता रायमोहन परीदा
, शुक्रवार, 24 जून 2022 (21:09 IST)
भुवनेश्वर। ओड़िया फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं थियेटर कलाकार रायमोहन परीदा का शव भुवनेश्वर के प्राची विहार इलाके में स्थित उनके घर में शुक्रवार को फंदे से लटका हुआ मिला। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। परीदा के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह उनके कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जाएगा। कई कलाकार परीदा को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर पहुंचे।
 
क्योंझर जिले के रहने वाले परीदा ने 100 से अधिक ओड़िया और 15 बांग्ला फिल्मों में काम किया। वह रंगमंच के भी एक लोकप्रिय कलाकार थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिंदे जी! आपका बेटा सांसद है तो क्या आदित्य ठाकरे को यह हक नहीं? उद्धव का बागियों पर निशाना