Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शर्मनाक! दोपहिया वाहन पर ले जाना पड़ा बेटे का शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें शर्मनाक! दोपहिया वाहन पर ले जाना पड़ा बेटे का शव
बेंगलुरु , बुधवार, 3 मई 2017 (07:43 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु के पास एक सरकारी अस्पताल से अपने 3 वर्षीय पुत्र का शव दोपहिया पर ले जाने वाले एक असमी व्यक्ति के वीडियो फुटेज को लेकर अधिकारियों के खिलाफ लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी उत्पन्न हुई है कि वे यह सुनिश्चित करने में असफल रहे कि शव को किसी एम्बुलेंस में सही तरीके से घर ले जाने का इंतजाम किया जाए।
 
दुखी पिता असम का रहने वाला एक श्रमिक है। वह अपने पुत्र का शव एक दोपहिया वाहन पर लेकर गया। उसके पुत्र को अनेकल सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति रविवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद अपने पुत्र को अस्पताल लेकर आया था।
 
पुलिस ने बताया कि बच्चे को किसी अज्ञात वाहन सवार ने रविवार को अनेकल में कापरुर गेट के पास टक्कर मार दी थी। उसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...