Publish Date: Thu, 12 Oct 2017 (14:48 IST)
Updated Date: Thu, 12 Oct 2017 (14:53 IST)
पणजी। पिता द्वारा मोबाइल फोन दिलाने से इंकार करने से नाराज 17 वर्षीय एक लड़की ने खुदकुशी कर ली।
बिचोलिम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सनखालिम गांव स्थित अपने घर में बुधवार को किशोरी ने आग लगा कर खुदकुशी कर ली। इस समय उसकी मां नहाने गई थी और उसके पिता उसकी बड़ी बहन को कॉलेज छोड़ने के लिए गए थे।
जब मां बाथरूम से बाहर आई तो उन्होंने देखा कि बेटी जल रही है और उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया। मां लड़की को गांव के ही एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई जहां पर उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि पिता ने लड़की को मोबाइल फोन खरीद कर देने से मना कर दिया था, जिससे वह परेशान थी। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। (भाषा)