Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, 5 या अधिक व्यक्तियों के इकठ्ठा होने पर रोक, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

हमें फॉलो करें मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, 5 या अधिक व्यक्तियों के इकठ्ठा होने पर रोक, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला
मुंबई , मंगलवार, 30 मई 2023 (00:51 IST)
Fear of terrorist attack in Mumbai : मुंबई पुलिस ने सोमवार को 11 जून तक के लिए निषेधाज्ञा लागू करते हुए शांति भंग होने से रोकने के लिए 5 या उससे अधिक लोगों की आवाजाही या गैर-कानूनी सभा पर प्रतिबंध लगा दिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। निषेधाज्ञा आदेश में कहा गया है कि पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और तेज आवाज वाले उपकरणों का इस्तेमाल, संगीत मंडलियों और पटाखे छोड़ने, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि विवाह समारोह, अंतिम संस्कार, कंपनियों की वैधानिक बैठक, क्लब, सहकारी सोसायटियों को इससे छूट दी गई है।

आदेश के अनुसार फिल्मों, नाटकों या प्रदर्शनों को देखने के उद्देश्य से सिनेमा घरों, थिएटर या सार्वजनिक मनोरंजन के किसी भी स्थान पर या उसके आसपास और स्कूल, कॉलेज के आसपास लोगों के एकत्र होने की भी छूट दी गई है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी विधायक के बीच बहस का वीडियो आया सामने