Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maharashtra में 6 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पुलिस दलों पर गोलीबारी और हिंसा में थी शामिल

हमें फॉलो करें Maharashtra में 6 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पुलिस दलों पर गोलीबारी और हिंसा में थी शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गढ़चिरौली , सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (20:31 IST)
Female Naxalite arrested carrying reward of Rs 6 lakh : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया जो कथित तौर पर सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में शामिल थी और उस पर 6 लाख रुपए का इनाम था।
 
गोलीबारी और हिंसा की अन्य घटनाओं में थी शामिल : पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की मूल निवासी राजेश्वरी उर्फ कमला पडगा गोटा (30) को रविवार को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक जंगल से पकड़ा गया है। गोटा अप्रैल 2023 में भामरागढ़ के कडमारा वन क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कचलाराम वन क्षेत्र में पुलिस दलों पर गोलीबारी और हिंसा की अन्य घटनाओं में कथित रूप से शामिल थी।
उसे 2019 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन एक साल बाद रिहा कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के तहत सिलाई टीम में एक क्षेत्रीय समिति की सदस्य थी। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने उसे पकड़ने के लिए छह लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कलाएं यदि आत्मा की खोज नहीं कर सकतीं तो वे कालजयी नहीं बन सकतीं : डॉ. व्यास