Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठाणे में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, फेरीवालों को भगाया

Advertiesment
Ferrywalls
ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से जुड़े होने का दावा कर रहे कुछ लोगों ने शनिवार को यहां 2 दर्जन से ज्यादा अवैध फेरीवालों को रेल ब्रिज से भगा दिया। करीब 25 कार्यकर्ताओं ने सतीश रेलवे ब्रिज पर शनिवार सुबह सामान बेच रहे करीब 2 दर्जन फेरीवालों को भगा दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है।
 
पुलिस से जब इस संबंध में संपर्क किया गया तो उसने बताया कि अभी तक किसी ने भी इस घटना की शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मनसे की ठाणे शहर इकाई के अध्यक्ष अविनाश जाधव और पार्टी के स्थानीय युवा शाखा के प्रमुख संदीप पंचांगे के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे।
 
पंचांगे ने कहा कि उन्होंने फेरीवालों को 15 दिन पहले इस क्षेत्र से हट जाने की चेतावनी दी थी। जब वे वहां से नहीं गए तब हमने शनिवार को सुबह उनके खिलाफ कार्रवाई की। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल का कटाक्ष- न बोलूंगा, न बोलने दूंगा