Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास ने की अश्लील टिप्पणी, हुई FIR

हमें फॉलो करें कपिल शर्मा शो में कुमार विश्वास ने की अश्लील टिप्पणी, हुई FIR
, बुधवार, 5 जुलाई 2017 (12:37 IST)
वरिष्‍ठ आप नेता और कवि कुमार विश्वास को कपिल शर्मा के शो में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करना खासा महंगा पड़ा गया। इस मामले में दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कवि और आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शो 1 जुलाई को प्रसारित हुआ था। इसमें कुमार विश्वास के साथ ही शायर राहत इंदौरी और शायरा शबीना अदीब भी मौजूद थे।
 
कुमार विश्वास ने शो में कहा कि चुनाव के समय अपनी कालोनी या अपनी जगह से चुनाव लड़ने पर बड़ी दिक्कत हो जाती है। यानी जिस लड़की से आपका अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजाजी कहना पड़ता है। जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।
 
शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब वह अपनी बेटी के साथ बैठकर यह शो देख रही थीं तो उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! अब बिना सेक्स के पैदा होंगे बच्चे...