Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे के खिलाफ FIR, 15 दिन में नौवां मुकदमा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manoj Jarange

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , रविवार, 17 मार्च 2024 (00:08 IST)
FIR against Maratha reservation activist Manoj Jarange : भड़काऊ भाषण देने के मामले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और 15 अन्य के खिलाफ शनिवार को महाराष्ट्र के बीड में प्राथमिकी दर्ज की गई। 15 दिन में बीड में जरांगे के खिलाफ दर्ज यह नौवीं एफआईआर है।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तनडलवाडी घाट में भड़काऊ भाषण देने के मामले में नेकनूर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गत 15 दिन में बीड में जरांगे के खिलाफ दर्ज यह नौवीं प्राथमिकी है।
अधिकारी ने बताया कि जरांगे के खिलाफ बीड जिले के शिरूर कसार, अमलनेर, पेठ, पिंपलनेर, अंबाजोगाई सिटी, चकलामाबा, गेवराई, माजलगांव ग्रामीण और नेकनूर पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के 3 गुर्गे गिरफ्तार