Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगोलपुरी तेल बाजार में आग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi news in hindi
नई दिल्ली , शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (12:44 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंगोलपुरी तेल बाजार में शनिवार सुबह आग लग गई जिसमें 5 दुकानें जल गईं।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारे पास सुबह 6 बजे फोन आया और 10 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है। 
 
अधिकारी ने बताया कि 5 दुकानों के जलने की खबर है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है तथा आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोनाल्ड ट्रंप ने दो बार किया चुंबन, घबरा गई महिला...