Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में BJP के प्रदेश कार्यालय में लगी आग, धुंआ देखकर मच गया हड़कंप, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fire broke out in BJP office

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (18:15 IST)
दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में रविवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चर्चगेट में स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आग लगने की खबर सुनकर हड़कंप भी मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग कार्यालय के किचन में भड़की आग की चिंगारी से लगी है। जिसके बाद इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग शाम 4:35 बजे लगी, जिसे 10 मिनट बाद बुझा दिया गया।अधिकारी ने कहा कि आग बिजली के तारों तक ही सीमित थी। कोई हताहत नहीं हुआ। हमने पानी का टैंकर और दमकल की गाड़ी तैनात कर दी थी। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश : इंदौर के पटाखा कारखाना विस्फोट में झुलसे एक और मजदूर की मौत