Publish Date: Thu, 25 Jun 2020 (09:46 IST)
Updated Date: Thu, 25 Jun 2020 (09:49 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वॉइंट के पास 'बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत' के कार्यालय में गुरुवार को आग लग गई।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैंक जॉली मेकर चैम्बर 2 इमारत में स्थित है। आग सुबह करीब 5 बजे लगी। उन्होंने बताया कि आग 4,000 वर्गफुट के भूतल क्षेत्र में फैल गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। (भाषा)