Publish Date: Sun, 04 Dec 2016 (12:35 IST)
Updated Date: Sun, 04 Dec 2016 (12:37 IST)
कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता के अनवर शाह रोड पर स्थित सिटी शॉपिंग मॉल में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि मॉल के फूड कोर्ट वाले तल पर आग लगी है और सुबह करीब नौ बजे मौके पर दस दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मॉल से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।' इस दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।