Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई के कमाठीपुरा में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल

हमें फॉलो करें मुंबई के कमाठीपुरा में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल
, सोमवार, 6 जनवरी 2020 (12:06 IST)
दक्षिण मुंबई के कमाठीपुरा के करीब फारस रोड में आग लगने से करीब 5 लोगों के घायल की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
 
आग को काबू में करने कोशिश की जा रही है। घायलों को नजदीक के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। आग किस कारण से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
 
पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में साकी नाका कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई थी। इस आग में 2 लोगों की मौत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#JNU violence : हमले में घायल JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष को एम्स से मिली छुट्टी