Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, 6 मरीजों को सुरक्षित बचाया

हमें फॉलो करें पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, 6 मरीजों को सुरक्षित बचाया
, शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (11:24 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुर में ईएसआई अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने 6 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर आग लगने के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 6 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर की छत पर आग लग गई, जिसके बाद 6 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रयागराज में 35 गायों की मौत से खलबली, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप