Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर आग, दमकलकर्मी घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर आग, दमकलकर्मी घायल
, शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (13:52 IST)
मुंबई। उपनगरीय बोरीवली में शनिवार को एक 7 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई और आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी आंशिक तौर पर झुलस गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि बोरीवली पश्चिम में सुबह करीब सात बजे गांजावाला रेजिडेंसी में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर कुछ दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने तथा लोगों को बचाने का काम शुरू किया। इस दौरान 43 वर्षीय दमकलकर्मी नाथू साजेराव बधाक आठ से 12 फीसदी तक झुलस गए।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती बधाक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां बंद पड़े एक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता बनर्जी को बड़ी राहत, बंगाल में 30 सितंबर को होंगे उपचुनाव