Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gum hai kisi ke pyar mein: मुंबई में टीवी सीरियल के सेट पर आग

हमें फॉलो करें Gum hai kisi ke pyar mein: मुंबई में टीवी सीरियल के सेट पर आग
, शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (23:09 IST)
मुंबई। मुंबई की फिल्म सिटी में टीवी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े 4 बजे स्टूडियो के 2000 वर्ग फुट में फैले भूतल पर आग शुरू हुई। इस स्टूडियो में ही धारावाहिक की शूटिंग की जा रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। स्टूडियो से निकले काले धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
 
यह घटना मुंबई के गोरेगांव फिल्म‍ सिटी की है। बीएमसी के मुताबिक स्टूडियो के 2000 वर्ग फुट क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर पर शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगने की घटना हुई थी। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में चीनी दूतावास के नजदीक तिब्बितयों का प्रदर्शन, कई हिरासत में