Publish Date: Wed, 22 Mar 2023 (17:00 IST)
Updated Date: Wed, 22 Mar 2023 (17:08 IST)
कांचीपुरम (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए हादसे में 7 कर्मचारियों के मारे जाने की आशंका है। इस घटना में कम से कम 9 कर्मचारी घायल भी हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पटाखा उत्पादन इकाई में दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस इकाई में पटाखा भंडारण की सुविधा भी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 7 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और 9 घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta