sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कैदी को गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohini court
, शनिवार, 29 अप्रैल 2017 (12:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की रोहिणी जिला अदालत के बाहर एक व्यक्ति ने आज हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।
 
रोहिणी के पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने कहा कि राजेश को हत्या के मामले में दिसंबर 2016 में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शहर के बवाना थाने में खराब चरित्र के लोगों की सूची में उसका नाम था।
 
उसे अदालत में पेश करने के लिए हरियाणा पुलिस के कर्मी रोहिणी लाए थे। वह हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद से पड़ोसी राज्य में न्यायिक हिरासत में था।
 
उपायुक्त ने कहा कि आरोपी मोहित हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता किया जाना है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीन तलाक पर क्या बोले नरेन्द्र मोदी...