Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीमा पर भारतीय सेना का पाक को करारा जवाब

हमें फॉलो करें सीमा पर भारतीय सेना का पाक को करारा जवाब
जम्मू , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (08:10 IST)
जम्मू। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों की जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंजर्स की 5-6 चौकियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इस गोलीबारी में कम से कम 2-3 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। सीमापार से गोलीबारी में एक जवान समेत 10 लोग घायल हो गए। 
 
मंगलवार सुबह शुरू हुई भारी गोलीबारी बुधवार को भी जारी रही। इसमें छोटे हथियारों के अलावा 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह 10 बजे से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि हमारे सैनिकों की जवाबी गोलीबारी में दो से तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी अब भी चल रही है और हमारी ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक हमारी ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा दागा गया एक मोर्टार मंगलवार शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आर एस पुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर के एक घर पर जा गिरा जिससे उसमें रहने वाले एक परिवार की छह महिला सदस्य घायल हो गईं। इसी सेक्टर के चंदू चाक इलाके में मंगलवार शाम एक अन्य महिला भी जख्मी हो गईं।

सरकार ने एक सलाह जारी की है और सीमा पार से जारी गोलीबारी के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की आदिवासियों का अधिकार छीनने वालों को चेतावनी