Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की

Advertiesment
हमें फॉलो करें Loc
जम्मू , गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (07:39 IST)
जम्मू। उड़ी आतंकी हमले के बाद संघर्ष विराम का एक बार और उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
 
उड़ी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितम्बर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
 
बीते छह सितम्बर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महबूबा मुफ्ती बोलीं, मोदी ने पाकिस्तान को और एक अवसर दिया