Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक सैनिकों ने तोड़ा संघर्ष विराम, सीमा पर भारी गोलाबारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Firing on LOC
जम्मू , गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (12:33 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रात भर गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच 15 घंटों तक गोलीबारी हुई।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, 'राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि हमारे सैनिक उचित और मुंहतोड़ जवाब दिया।'
 
प्रवक्ता ने बताया कि रातभर भारी गोलाबारी होती रही और यह तड़के साढ़े तीन बजे बंद हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में कल शाम साढ़े चार बजे से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे, स्वचालित हथियारों और 82 एमएम के मोटार्र बमों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
 
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 30 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर पर भारत को अल्जीरिया का समर्थन