Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू में बाढ़, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें flood in Jammu
जम्मू , गुरुवार, 28 जुलाई 2016 (12:13 IST)
जम्मू। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ में दो लड़कियों के बहने से गुरुवार को मौत हो गई, जबकि भूस्खलन से एक मकान के ढहने से एक महिला की मृत्यु हो गई। भूस्खलन के चलते रामबाण में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।
 
गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक जम्मू में 157 मिमी बारिश होने से वैष्णोदेवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद कर दी गईं।
 
जम्मू उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि 9 वर्षीय मीनाक्षी और 7 वर्षीय साक्षी शर्मा जम्मू शहर के जानीपुरा पट्टी में एक नाले में अचानक आई बाढ़ में बह गईं। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की राहत की घोषणा की गई है।
 
एक अन्य घटना में राजौरी जिले में भारी बारिश के चलते एक मकान के ढहने से उसके मलबे में दबकर 1 महिला की मौत हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जहां लिंग स्वरूप में पूजी जाती हैं देवी!