Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजधानी में कोहरे के कारण 70 रेलगाड़ियां प्रभावित

Advertiesment
हमें फॉलो करें fog in Delhi
नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (13:58 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सु्बह घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।
 
कोहरे के कारण कम से कम 70 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं और कम दृश्यता के कारण तीन रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। कोहरे की वजह से विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का न्यूनतम तापमान गुरुवार के 10.4 डिग्री के मुकाबले बढकर 11.5 डिग्री सैल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। आज दिन में राजधानी के कुछ  हिस्सों में हलकी बारिश का भी अनुमान है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओम पुरी : विश्व सिनेमा में भारत की पहचान