Publish Date: Sat, 29 Dec 2018 (11:47 IST)
Updated Date: Sat, 29 Dec 2018 (11:58 IST)
अम्बाला (हरियाणा)। अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो एसयूवी से टकराने पर 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने कहा कि चंडीगढ़ से आ रही 2 कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी।