Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को बनाया प्रोटेम स्पीकर

Advertiesment
हमें फॉलो करें UP में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को बनाया प्रोटेम स्पीकर

अवनीश कुमार

, बुधवार, 23 मार्च 2022 (21:58 IST)
उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ नई सरकार के गठन के बाद 403 विधायकों को भी शपथ दिलाई जानी है और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रोटेम स्पीकर चुन कर लिया गया है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से 17 वरिष्ठ विधायकों की सूची राजभवन भेजी गई थी,जिसमें से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। जिसके चलते 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ प्रोटेम स्पीकर के तौर पर रमापति शास्त्री दिलाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव : विधानसभा का सत्र शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में ही नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा।17 वरिष्ठ विधायकों की जो सूची राज्यपाल को भेजी गई थी,उसमें सबसे पहला नाम आजम खान का था।

वह रामपुर से दसवीं बार विधायक चुने गए हैं।हालांकि जेल में बंद होने के कारण वे प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जा सकेंगे।आजम के बाद वरिष्ठता क्रम में भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना के साथ सपा के दुर्गा प्रसाद यादव व अवधेश प्रसाद का था। ये तीनों नेता नौवीं बार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं।

इनके बाद आठवीं बार विधायक चुने गए भाजपा के जय प्रताप सिंह, सतीश महाना, रमापति शास्त्री व रामपाल वर्मा का भी नाम था।इन सभी विधायकों में से रमापति शास्त्री के नाम पर राज्यपाल ने अंतिम मुहर लगाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण, भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत