sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीमच मंडी में भीषण आग के कारण अफरा-तफरी (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Former movement
, मंगलवार, 6 जून 2017 (20:12 IST)
नीमच। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन अब उग्र होने के साथ ही साथ हिंसक भी होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नीमच मंडी और मंडी क्षेत्र में आग लगा दी। यह आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते धुंए का गुबार आसमान को छूने लगा।
 

 
मंदसौर में मंगलवार को किसान आंदोलन के प्रदर्शकारियों और सीआरपीएफ के बीच हिंसक झड़प हो गई। फायरिंग में 5 किसानों की मौत के बाद प्रदेश में चल रहा किसान आंदोलन गुस्से से भड़क उठा। इसी का परिणाम रहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने नीमच मंडी को आग के हवाले कर दिया। अभी तक यह नहीं पता चला है कि मंडी में आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 भारतीय कंपनियों को 2016 में कम एच-1बी वीजा मिले