Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवादों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सोलंकी ने की सक्रिय राजनीति से विराम लेने की घोषणा

हमें फॉलो करें विवादों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सोलंकी ने की सक्रिय राजनीति से विराम लेने की घोषणा
, शुक्रवार, 3 जून 2022 (17:13 IST)
अहमदाबाद। अपने वैवाहिक जीवन के विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने आज कहा कि वह कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से विराम ले रहे हैं।

गुजरात के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय माधव सिंह सोलंकी के बेटे भरत सिंह सोलंकी (69) को हाल में कथित तौर पर उनकी पत्नी श्रीमती रेशमा सोलंकी ने उनकी प्रेमिका के घर पर जाते समय पकड़ा था। सोलंकी के गृहनगर आनंद की इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया में ख़ासा वायरल हुआ था।

सोलंकी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपनी पहली पत्नी से, जो उन्हें केवल बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं, से तलाक़ मिलने की राह देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की रुचि केवल उनकी धन-संपत्ति में है। जब वह कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते गंभीर रूप से बीमार थे तो वह यह सोच रही थी की उनकी मौत हो जाए।

उन्होंने कहा कि उनका उनकी पत्नी के साथ 15 साल से कोई संबंध नहीं है। हालांकि वैवाहिक विवाद हर जगह होते हैं पर वह अपने घर के मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहते थे। अब वह विवश होकर इस पर चर्चा कर रहे हैं।

वह 1992 से राजनीति में हैं और केंद्रीय मंत्री से लेकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख तक रहे हैं। अब उनके विरोधी निजी बातों को उछालकर उनका 30 साल का राजनीतिक जीवन समाप्त करने की साज़िश कर रहे हैं।
 
सोलंकी ने कहा कि वह उक्त युवती के घर आइसक्रीम खाने गए थे, पर बात का बतंगड़ बना दिया गया। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व सोलंकी के सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थामने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या फ्यूचर तकनीक से इतिहास की गर्त में चले जाएंगे आज के Smartphones?