Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाओं के साथ गैंगरेप और लूट, जेवर कांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिलाओं के साथ गैंगरेप और लूट, जेवर कांड के चार आरोपी गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर , रविवार, 23 जुलाई 2017 (09:27 IST)
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में जेवर कांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रेटर-नोएडा के जेवर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कार सवार चार बदमाशों अशोक उर्फ रानू , राजबीर उर्फ जयसिंह, राजेन्द्र उर्फ चुन्नू और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए। इस घटना में एक बदमाश के घायल होने की भी सूचना है।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने गत मई माह में रिश्तेदारी में जा रहे परिवार के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एनपीएफ की अंदरूनी कलह जारी, 19 विधायकों को निकाला, 10 निलंबित