Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में भी किसान नाराज, 24 घंटे में 4 किसानों ने की खुदकुशी

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में भी किसान नाराज, 24 घंटे में 4 किसानों ने की खुदकुशी
मुंबई , बुधवार, 7 जून 2017 (11:43 IST)
मुंबई। किसान आंदोलन मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी भाजपा के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बढ़ते कर्ज से परेशान चार किसानों ने महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर आत्महत्या कर ली है।
 
बताया जा रहा है कि मृतकों के नाम नवनाथ, परमेश्वर, सुरेश शंकर और बलीराम इंगले हैं। इनमें से बलीराम इंगले (56) ने तो पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर जान दे दी।
 
उल्लेखनीय है कि एक जून से महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा भी कर दी है। हालांकि किसान मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद भी खुश नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूसी हैकरों ने पश्चिम एशिया में संकट पैदा करने वाली झूठी खबर गढ़ी