Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाएं कर सकेंगी बसों में निःशुल्क यात्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाएं कर सकेंगी बसों में निःशुल्क यात्रा
, बुधवार, 1 मार्च 2023 (12:35 IST)
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। 
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उमेश पाल हत्याकांड : योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन, मिट्टी में मिलाए आरोपियों के घर