suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा सांसद ने गणेश पंडाल में उड़ाए लाखों के नोट

Advertiesment
Note
गुजरात से भाजपा सांसद और कृषि मंत्री के बेटे की ओर से गणेश पंडाल में नोटों की बारिश करने का मामला सामने आया है। 
एक वीडियो बीते दिनों सामने आया जिसमें कथित रूप से बीजेपी सांसद राजेश चूडासामा जूनागढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य कर रहे लोगों पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसका बचाव करते हुए कहा कि यह एक परंपरा है। 
 
खबरों के मुताबिक सांसद राजेश चूडासामा और राज्य के कृषि मंत्री के बेटे ने गणेश पांडाल में तीन घंटे तक रुक-रुककर कर लाखों रुपए के नोट उड़ाए। यह रकम करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है। वीडियो में कुछ अन्य भाजपा नेता भी नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं। इनमें कृषि राज्य मंत्री जश बराद के पुत्र दिलीप बराद और कोडिनार नगरपालिका के अध्यक्ष शिव सोलंकी भी कथित रूप से दिख रहे हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi